कैनेडा: बिटक्वाइनन को लेकर यूं तो सभी की अपनी राय है, लेकिन दुनिया सफल निवेशक और अमीरतम लोगों में से एक वॉरेन बफेट बिटक्वाइनन को एक नशा और जुआ मानते हैं।
निवेश के जरिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में जगह बनाने वाले वॉरेन बफेट शुरुआत से बिटकॉइन की आलोचना करते रहे हैं । कई ऐसे मौके आए, जब उनकी कही सात लोगों को सच लगी। 1990 के दशक के अंत में जब सब डॉट-कॉम कंपनियों में निवेश कर रहे थे। ऐसी वेबसाइट्स के शेयर रातों-रात बढ़ रहे थे तो उस समय बफेट ने इनमें निवेश करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने इसके लिए जो तर्क दिया, उससे सभी हैरान रह गए। उन्होंने कहा था कि यदि वह इलेक्ट्रॉन के देख पाते तो वह इनमें निवेश करते। इस बयान के करीब दस साल बाद डॉट कॉम बबल फूट गया और उनका यह बयान सही साबित हुआ। अब बात बिटक्वाइन के बारे में कहते हैं कि यह एक नशा है, जुआ है और मृगतृष्णा है। जिसमें दूर से लगता है कि मुनाफा होगा, लेकिन किसी को इसकी सही कीमत नहीं पता होती। उन्होंने इसकी तुलना डिमेंसिया जैसी बीमारी से भी की है। हालांकि कुछ निवेशक उनके इस बयान से संतुष्ट नहीं रहे और इसके जबाव में यही कहते हैं कि बफेट बिटक्वाइन के बारे में नहीं जानते, इसलिए वह ऐसी बातें करते हैं।



