172 Views

बढ़ते कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, दोबारा लगाना पड़ सकता

टोरंटो। टोरंटो में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने माना है कि यदि स्थिति नियंत्रण में नहीं आती है तो दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। हाल ही में मेयर जॉन टोरी ने भी कहा है कि टोरंटो की सुरक्षा के लिए दूसरा लॉकडाऊन लगाया जा सकता है। इसलिए लोगों को बार-बार नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बावजूद राज्य में नए स्‍ट्रेन के मामले परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं।
बीते बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में मेयर के साथ टोरंटो के वरिष्ठ मेडिकल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ईलीन डी वीला भी थे। उन्‍होंने कहा था कि मामलों में नियंत्रण के लिए कड़ा लॉकडाऊन जरूरी हो सकता है। आने वाले कुछ दिनों में जो केस आएंगे, वह निर्धारित करेंगे। असल में ब्रिटेन ही नहीं अब कोरोना का नया स्‍ट्रेन कैनेडा के भी कई राज्यों में मिल रहे हैं
, जो डरावने हैं। कैनेडा के मुख्य लोक स्वास्थ्य चिकित्सक डॉ. थैरेसा टैम ने भी माना कि नए प्रकार के कोविड-19 स्ट्रेन का बढ़ना देश के लिए अच्‍छा संकेत नहीं है। यदि यह नहीं रुकता है तो लॉकडाउन की उपाय नजर आ रहा हैैै।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top