182 Views

फ्लोरिडा में एक भारतीय की गोली मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार

हैदराबाद। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक भारतवंशी की गोली मारकर मंगलवार रात हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद निवासी के. गोवर्धन रेड्डी (48) को उनके कार्यस्थल (पेट्रोल पंप) पर गोली मारी गई है। हमलावर मास्क पहने हुए थे। फिलहाल वहां की स्थानीय पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक फ्लोरिडा के पेनसाकोला स्थित एक हाइवे के किनारे एक पेट्रोल पंप पर रेड्डी क्लर्क के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि जब वह अपना काम खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी मास्क पहनकर पहुंचे हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
गोवर्धन के भाई मधुसूदन ने कहा, ‘स्थानीय अधिकारियों को आशंका है कि लूटेरों ने मेरे भाई की हत्या की है। हालांकि अभी भी हमें स्पष्ट कारण की जानकारी नहींं मिली है। हम इंतजार कर रहे हैं।’ नौकरी के लिए बेहतर विकल्प की तलाश में रेड्डी पांच साल पहले भारत से अमेरिका गए थे। यहां वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहे थे। बड़ी बेटी 10वीं क्लास में जबकि छोटी बेटी 7वीं कक्षा में पढ़ रही है। रेड्डी के परिवार के एक सदस्य ने बताया, ‘बुधवार को हमें इस हादसे की जानकारी मिली। इस घटना ने हमें तोड़ दिया है लेकिन अभी तक ना तो अमेरिका और ना ही किसी भारतीय अधिकारी ने इस बारे में कुछ भी विस्तृत जानकारी दी है। हमें सरकार से मदद की जरूरत है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top