144 Views

फातिमा भुट्टो ने पाक से भारतीय पायलट को छोड़ने की मांग की

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती एवं लेखिका फातिमा भुट्टो ने बुधवार को इमरान खान सरकार से भारतीय वायुसेना के उस पायलट को रिहा करने के लिए कहा जिसे एक हवाई संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने पकड़ लेने का दावा किया है।पायलट अभिनंदन को बुधवार को उस समय कथित रूप से पकड़ लिया गया जब वह अपने मिग 21 बाइसन विमान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे। हालांकि वह नियंत्रण रेखा पार करके पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले इलाको में गिरे। भुट्टो ने न्यू यॉर्क टाइम्स में लेख में लिखा, ‘मैं और कई अन्य युवा पाकिस्तानी हमारे देश से आग्रह करते हैं कि शांति, मानवता और प्रतिष्ठा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के एक संकेत के तौर पर भारतीय पायलट को रिहा कर दिया जाए जिसे पकड़ा गया है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top