133 Views

फरहान अख्तर के साथ डेटिंग पर बोलीं शिबानी दांडेकर

मुम्बई। पिछले काफी समय से ऐसी चर्चा है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में ऑफिशली कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होती उनकी तस्वीरें काफी कुछ बयान कर रही हैं। हाल में जब शिबानी से उनके फरहान को डेट करने की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और वे केवल साथ वक्त गुजार रहे हैं। शिबानी ने यह भी कहा कि उनका आगे का क्या प्लान है वह लोगों को पता चल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया पर वही शेयर करती हैं जो वह शेयर करना चाहती हैं और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस बारे में खुलकर सामने आना चाहती हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तस्वीरें काफी कुछ बता देंती हैं और जब वह कुछ पोस्ट करती हैं तो लोग उसे देख सकते हैं और उसके बारे में कैप्शन लिखने की या कुछ कहने की जरूरत नहीं है। आखिर में, शिबानी ने कहा कि जो भी है सबके सामने है, वे कोई घोषणा करने नहीं जा रहे हैं और उनकी पोस्ट से जिसे जो लगता है, सोच सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिबानी अब सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ के तेलुगू और मलयालम रीमेक में दिखाई देंगी। इसमें शिबानी वही किरदार निभाएंगी जो मूल फिल्म में लीजा हेडन ने निभाया था। वहीं, फरहान अख्तर अपनी अगली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा दिखाई देंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top