155 Views

प्रियंका चोपड़ा ने रेस्‍टोरेंट में परोसे टकीला गोलगप्‍पे और समोसे

नई दिल्‍ली: प्रियंका चोपड़ा के स्टोरेंट की हर तरफ चर्चा है। उसका लुक शानदार बताया जा रहा है। रेस्‍टोरेंट का मेन्यू भी खूब चर्चा में है। हालांकि अभी रेस्टोरेंट की ओपनिंग 26 मार्च को होनी है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रेस्‍टोरेंट पर प्रियंका के करीबी पहुंचकर डिसेज का मजा ले रहे हैं और यह डिसेज उन्‍हें खूब पसंद भी आ रही है। प्रियंका ने यह रेस्टोरेंट अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ शुरू किया है। प्रियंका की जेठानी डेनियल अपनी बहन के साथ सोना पहुंची थीं। उन्होंने तस्वीरें अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। अब बात करते हैं उस डिस की जो सोशल मीडिया पर छायी हुई है। प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज हैं। इसमें कुछ स्पेशल डिशेज दिखाई दे रही हैं। इसमें गोलगप्पा, टकीला पानीपूरी, क्रैब पूरी, गोट चीज समोसा, एज्ड शेडार डोसा और कोकोनट चटनी जैसी कई मजेदार डिशेज हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top