मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्यार को जाहिर करने से हिचकते नहीं हैं। सोशल मीडिया से लेकर इवेंट्स तक में इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री सभी का ध्यान आकर्षित करती है। एक बार फिर इन लवबर्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। वायरल फोटोज में निक और प्रियंका पार्किंग लॉट में दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो उस दौरान की है जब दोनों अपनी गाड़ी में से उतर रहे थे।
तस्वीरों में निक प्रियंका के पास जाते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद वह प्यार से उनकी कमर पर हाथ रखते हैं। वहीं प्रियंका निक के फेस को थामकर उन्हें किस करती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गाड़ी से दूर जाते दिखे। पार्किंग लॉट में निक और प्रियंका के इस छोटे लेकिन स्टीमी किस की तस्वीरें पपराजी अपने कैमरे में कैद करने से चूके नहीं। फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए तो तेजी से वायरल हो गए। इन्हीं तस्वीरों में से कुछ में प्रियंका खिलखिलाकर हंसती भी दिख रही हैं, जो निक के साथ उनकी हैपी लाइफ को दिखाता है।



