137 Views

प्रिंस अल्बर्ट शहर ने जंगल की आग के कारण 34 घरों के खाली करने का आदेश दिया

प्रिंस अल्बर्ट। प्रिंस अल्बर्ट शहर ने जंगल की आग के कारण शहर के उत्तर में लगभग 34 घरों के निवासियों को खाली करने का आदेश दिया है।
यह आदेश बकलैंड, सास्क की रुरल म्युनिसिपैलिटी में लोगों को प्रभावित करता है, जहां आग भड़क रही है। प्रिंस अल्बर्ट के मेयर ग्रेग डायोन ने कहा कि अगर हवा बदलती है तो सैकड़ों लोगों से कहा गया है कि वे बाहर निकलने के लिए तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि दोपहर करीब 2.30 बजे लगी जंगल की आग सोमवार शाम तक लगभग चार स्क्वायर किलोमीटर आकार में फैल गई है। जो लोग हाइवे 55 के नॉर्थ में रहते हैं और काम करते हैं, क्लोवरडेल रोड के ईस्ट और हनीमून रोड के वेस्ट में उन्हें हाइवे 2 का उपयोग करके खाली करने और अपना ठिकाना ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। उन्हें रजिस्ट्रेशन करने और आगे के निर्देश प्राप्त करने के लिए कहा जाएगा। प्रिंस अल्बर्ट की सिटी काउंसिल ने शाम 6:30 बजे लोकल इमरजेंसी डिक्लेयर करने के पक्ष में मतदान किया क्योंकि आग फैलने का खतरा है और तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। प्रिंस अल्बर्ट फायर डिपार्टमेंट के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि शहर के कर्मचारी रेड रिवर पार्क के ठीक सामने प्रिंस अल्बर्ट के नार्थ में एवरग्रीन रोड के इलाके में आग से जूझ रहे हैं। लोगों से इलाके से बचने को कहा जा रहा है। प्रोविंस ने तीन वाटर बॉम्बर्स, एक हेलीकॉप्टर, स्पॉटर प्लेन और फायर फाइटर्स को आग की ओर भेजा है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि जब वे अपनी जगह खाली करें तो तीन दिन के कपड़े साथ ले लें क्योंकि उन्हें कई दिनों तक होटल में रहना पड़ सकता है। प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने ड्राइवर्स को क्षेत्र में एक बड़ी आग के चलते प्रिंस अल्बर्ट और पल्प हॉल रोड के आसपास के क्षेत्र के बीच हाइवे 55 ईस्ट के क्षेत्र से बचने के लिए कहा है। आरसीएमपी के सदस्य क्षेत्र में ट्रैफिक में मदद कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top