भारत: भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले कुछ चिकित्सकों ने अपने पेशे को ही नहीं, बल्कि मानवता को भी शर्मसार कर दिया है।
यह घटना शनिवार की है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए पूरी रकम दे पाने में परिवार ने असमर्थता जाहिर की तो चिकित्सकों ने तीन साल की मासूम बच्ची को ऑपरेशन टेबल से बिना पेट सिले ही बाहर निकाल दिया। पैसों के अभाव में इलाज नहीं मिलने से उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल, प्रयागराज के करेली इलाके के रहने वाले ब्रह्मदीन मिश्रा की 3 साल की बेटी को पेट में बीमारी थी। माता पिता ने इलाज के लिए प्रयागराज के धूमनगंज के रावतपुर एक नामी प्राइवेट हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया था। कुछ दिन बाद बच्ची के पेट का ऑपरेशन किया गया और फिर दोबारा पेट का ऑपरेशन किया गया। बच्ची के पिता के मुताबिक इस ऑपरेशन का डेढ़ लाख रुपए ले लेने के बाद भी हॉस्पिटल प्रशासन ने पांच लाख की डिमांड की, वह उतने रुपये नहीं दे सका। इस पर अस्पताल ने बच्ची और उसके मां बाप को बाहर निकाल दिया।



