नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पड़ोसी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस हमले को उसे करारा जवाब मिलेगा। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। देश ऐसे हमलों का डटकर मुकाबला करेगा। पाकिस्तान को बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों को पूरी छूट दे दी गई है। पीएम ने CCS की मीटिंग के बाद कहा कि पुलवामा हमले के बाद अभी हमारी स्थिति दुख और आक्रोश वाली है। उन्होंने कहा, ‘विश्वास जताता हूं कि जिन शब्दों और सपनों को लेकर हमारे जवानों ने जीवन त्यागा है, उन सपनों को पूरा करने के लिए हम अपना जीवन का पल-पल ही खपा देंगे।’



