163 Views

पुलवामा अटैक पर पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने दी भारत को खुली धमकी

इस्लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले पर जहां भारत में जबरदस्त उबाल है, वहीं पाकिस्तान ने इस मामले पर भारत को युद्ध पर खुली धमकी दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पुलवामा हमले में पाक के हाथ को साफ तौर पर खारिज किया। इमरान ने कहा कि भारत ने बिना किसी सबूत के इस्लामाबाद पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई करेगा तो वह भी ऐसा पलटवार करेगा कि जंग थामनी मुश्किल हो जाएगी। अपने कुछ देर के संबोधन में इमरान ने आतंकवाद पर विक्टिम कार्ड खेलते हुए एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। इमरान ने कहा कि कश्मीर में इस तरह की घटना क्यों हो रही है। इसपर सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘हम यह हमला क्यों कराएंगे। हमें इससे फायदा क्या होगा। पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा भुक्तभोगी है। यह नया पाकिस्तान, नई माइंडसेट और नई सोच है। हम भी आतंक का खात्मा चाहते है
इमरान ने आरोप लगाया कि भारत में चुनाव का साल है और वहां नेता पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘दुनिया की कौन सा कानून है जो किसी भी एक शख्स या मुल्क को जज, ज्यूरी और सजा की शक्ति देती है। अगर आप यह सोचते हैं कि आप पाकिस्तान पर हमला करेंगे तो हम भी पलटवार करेंगे। उसके बाद बात किधर जाएगी किसी को पता नहीं।’ पाकिस्तान के नाम संबोधन में इमरान ने कहा, ‘मैं भारत सरकार के लिए जवाब दे रहा हूं। जब सऊदी के प्रिंस हमारे देश के अमह दौरे पर थे तो भला पाकिस्तान ऐसा क्यों करेगा। जब भी कश्मीर में कोई घटना हो तो पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा देना कितना उचित है। पाकिस्तान हर बार विपेन बॉय बताना सही नहीं है।’ पाकिस्तानी पीएम ने कहा, ‘भारत अगर पुलवामा आतंकी हमले की किसी तरह की जांच कराना चाहता है तो हम तैयार हैं। अगर उनके पास इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का सबूत है तो वे हमें दें, हम ऐक्शन लेंगे। हमपर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। अगर कोई पाकिस्तान की जमीन हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है, तो यह सही नहीं है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top