अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार अभिनेता कहे तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। पिछले छह साल से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए तो बॉलीवुड के अन्य कलाकार उनसे काफी पीछे हैं। छह साल से अक्षय कुमार ने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।
अक्षय कुमार की पिछली तीन फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में सफल रही हैं। ये फिल्में मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज है। अक्षय कुमार ने साल 2013 में बॉस के रूप में फ्लॉप फिल्म दी थी। महंगे बजट की ये फिल्म केवल 54 करोड़ रुपए का बिजनेस ही करने में सफल रही थी।


