157 Views

पानी के अंदर 24 मिनट 33 सेकेंड तक रोकी सांस, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रोएशिया। यदि आप पानी में एक से पांच या दस मिनट तक सांस रोककर खुद को पानी का बादशाह मान रहे हैं तो जरा एक क्रोएशियाई गोताखोर की कहानी भी पढ़ लीजिए। इस गोताखोर ने पानी के भीतर 24 मिनट 33 सेकेंड तक अपनी सांस रोककर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 54 साल के बुदिमीर बुडा सोबात ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिसक शहर में एक स्विमिंग पूल में अपना नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। सोबात पहले से ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं, लेकिन सप्ताहांत में वह 24 मिनट और 33 सेकेंड तक अपनी सांस पानी के भीतर रोकने में कामयाब रहे। इससे पहले तीन साल पूर्व 24 मिनट तक पानी के अंदर सांस रोककर गिनीज रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। पूर्व बॉडी बिल्डर सोबात ने अपने बॉडी बिल्डिंग के जुनून को दूर कर स्टैटिक डाइविंग को गले लगा लिया था और जल्द ही वो दुनिया के टॉप 10 डाइवर्स में से एक बन गए। सोबात को बॉडी ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए 30 मिनट पहले स्वच्छ ऑक्सीजन लेने की अनुमति मिली थी, जो पहले नहीं मिलती थी। उन्‍होंने इसकी प्रेरणा देने के लिए अपनी बेटी को उपलब्धि के लिए श्रेय दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top