इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। वहां कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रशासन परेशान है। लगातार केस बढ़ रहे हैं। अब कोरोना को देखते हुए पाकिस्तान ने कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत दक्षिण अफ्रीका, रवांडा और तंजानिया समेत 12 अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध को कम कर दिया गया है। बोत्सवाना, ब्राजील, कोलंबिया, कोमोरोस, घाना, केन्या, मोजाम्बिक, पेरू, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और जाम्बिया को सी श्रेणी में रखा गया है। सीएए ने कहा कि यह अस्थायी उपाय पाकिस्तान में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है। सीएए ने अपनी सी श्रेणी को अपडेट किया है और ब्रिटेन को सी से बी श्रेणी में कर दिया है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के स्वरूप के उभरने के बाद नागर विमानन प्राधिकरण ने देशों की नई सूची अधिसूचित की है, जिनमें राष्ट्रों कों ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है और सी श्रेणी के 12 देशों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इन 12 देशों पर यह यात्रा प्रतिबंध 23 मार्च से पांच अप्रैल तक लागू रहेगा।



