192 Views

पाकिस्तान ने सऊदी के युवराज को गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड गन

इस्लामाबाद। आतंकवाद पर वैश्विक दबाव का सामना कर रही और आर्थिक तंगी से ग्रस्त पाकिस्तान सरकार ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान को गोल्ड प्लेटेड का एक गन उपहार में दिया। मोहम्मद बिन सलमान को यह अनोखा उपहार इस्लामाबाद की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान भेंट किया गया था। न्यूज इंटरनैशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की सीनेट के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास पर युवराज सलमान से मुलाकात की थी जहां सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने उन्हें एक प्रतिमा और सोने की परत वाला एक गन भेंट किया । प्रिंस सलमान सऊदी अरब के रक्षा मंत्री भी हैं। दरअसल इससे पहले सऊदी अरब के राजकुमार फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज अल सउद ने प्रधानमंत्री इमरान खान को प्रधानमंत्री कार्यालय में सोने का कलाशनिकोव और गोलियां उपहार में दिया था। इमरान ने रूस में निर्मित इस बंदूक के लिए शुक्रिया भी अदा किया था। सऊदी के सलमान ने हाल में पाकिस्तान का उस समय दौरा किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top