178 Views

पाकिस्तान को सता रहा डर, जो कोरोना वैक्सीन मिली, आतंकी न लूट लें

भारत. वैसे तो पाकिस्तान अभी तक खैरात में कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है, लेकिन उसमें भी अभी तक उसे सफलता नहीं मिली। हालांकि हाल में ही चीन से मात्र पांच लाख डोज मिलने का वादा मिला है। इसकी पहली खेप पाकिस्तान पहुंचते ही कुछ खास लोगों को टीका लगाया भी जाने लगा। एक फरवरी को देशभर के सभी प्रांतों में 70 हजार टीके भेजे गए हैं। वहीं दूसरी ओर अब पाकिस्तान को डर सताने लगा है कि उसी के पाले हुए आतंकी कहीं यह वैक्सीन लूट न लें। सूत्रों के हवाले से खबर तो यह भी है कि जो वैक्सीन मिली है, उसे पाकिस्तान में गुप्त ठिकानों पर छिपाकर रखा गया है। सेना की देखरेख में इसे रखा गया है। नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने कोरोना टीकों को चोरी और आतंकी हमलों से बचाने के लिए बुधवार को गाइडलाइन तक जारी की है। सूत्रों के मुताबिक चाइना में बने कोरोना टीके सिनोफार्म को पाकिस्तान में पहले चरण में स्वास्थ्यकॢमयों को लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top