261 Views

पाकिस्तान की मिसाल देने वाली भारतीय महिला अध्यापिका निलंबित

समाचार यह है की ऑन लाइन पढ़ाई के दौरान पाकिस्तान के उदाहरण से बच्चों को पढ़ाने वाली महिला टीचर शदब खनम ने कक्षा चार की ऑनलाइन क्लास में बच्चों को संज्ञा के कुछ उदाहरण वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजे. इन उदाहरणों में से कुछ इस प्रकार थे- ‘पाकिस्तान इज़ आवर डियर होमलैंड’, ‘आई विल ज्वॉइन पाकिस्तान आर्मी’, ‘राशिद मिन्हाज़ वॉज़ ए ब्रेव सोल्जर’. यह देखते ही अभिभावकों ने कूल प्रबंधन से ऐतराज़ जताया शादाब खानम को निलंबित कर उनके ख़िलाफ़ जाँच शुरू कर दी गई है जबकि शादाब का कहना है कि उन्होंने ग़लती से ऐसा किया और इसके लिए माफ़ी भी मांग ली है. विद्यालय के प्रबंधक जीपी सिंह ने कहा कि शादाब उनके विद्यालय में क़रीब 10 साल से पढ़ा रही हैं और इसके पहले उनके ख़िलाफ़ कभी किसी तरह की शिकायत नहीं आई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top