182 Views

परागुए को भारत ने दी वैक्सीन, चीन की परेशानी बढ़ी

बीजिंग। भारत ने परागुए को कोविड की वैक्‍सीन दी तो चीन के माथे पर सरवट पड़ गई हैं। चीन ने कहा है कि कोविड वैक्सीन मामले में ताइवान परागुए को लेकर बेवजह विवाद खड़ा कर रहा है। ताइवान ने दक्षिण अमेरिकी देश को वैक्सीन दिलाने के लिए न केवल भारत से वार्ता की बल्कि उसे तत्काल एक लाख खुराकें भी दिलवा दीं। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू के इस बात का खुलासा हुआ तो चीन बौखला सा गया है। चीने ने कह डाला कि ताइवान को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह चीन का हिस्सा है। ताइवान को मान्यता देकर उसके साथ कूटनीतिक रिश्ते बनाने वाले दुनिया के 15 देशों में परागुए भी शामिल है। असल में चीन ने पहले परागुए को वैक्‍सीन देने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ समय बाद अपनी बात से मुकर गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top