144 Views

नेशनल इमर्जेंसी पर वीटो कर सकते हैं US राष्ट्रपति ट्रंप

वेस्ट पाम बीच (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक शीर्ष सलाहकार ने संकेत दिए हैं कि अगर कांग्रेस मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर राष्ट्रीय आपातकाल की उनकी घोषणा को खारिज करत है तो वह (ट्रंप) वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं। वाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफेन मिलर ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ को बताया कि राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रंप वीटो का इस्तेमाल करने जा रहे हैं उन्होंने कहा,‘वह यकीनन राष्ट्रीय आपातकाल की अपनी घोषणा का बचाव करने जा रहे हैं।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top