136 Views

नेजल वैक्सीन बदलदेगी कोरोना से लड़ाई की तस्वीर

भारत: कोरोना से लड़ाई की तस्वीर नेजल वैक्सीन पूरी तरह बदल देगी। भारत बायोटेक ने यह बड़ी खुशखबरी दी है। भारत के दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) के विशेषज्ञों की समिति ने नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक इस वैक्सीन को विकसित करने में लगा था और अब इसमें पूरी तरह सफलता पा ली है।

मांगी थी मंजूरी

भारत बायोटेक कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस नेजल वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मांगी थी। इसके दो ट्रायल होने हैं। अब यदि यह वैक्सीन कारगर साबित हुई तो कोरोना से लड़ाई की तस्वीर ही पूरी तरह बदल जाएगी। भारत बायोटेक कंपनी का कहना है कि पहले चरण में नाक से दी जाने वाली वैक्सीन का ट्रायल पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर और हैदराबाद आदि शहरों में किया जाएगा। इस वैक्सीन की केवल एक ही खुराक दी जाएगी।
अधिक प्रभावी है नेजल वैक्सीन
इस वैक्सीन पर शोध कर रहे विशेषज्ञों का कहना है कि नेजल वैक्सीन कंधे पर इंजेक्शन पर टीका लगाकर दी जाने वाली वैक्सीन से ज्यादा प्रभावी नजर आ रही है। यह टीके से ज्यादा प्रतिरोधक क्षमता पैदा करती है। उधर विदेश मंत्रालय का कहना है कि स्वदेशी वैक्सीन मालदीव, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स को सहायता के रूप में दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top