लॉस एंजिल्स। अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास एक नए शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। हालांकि दुर्घटना या चोट के बारे में डीटेल में जानकारी नहीं मिल पा रही है। जोनास को एम्बुलेंस में पास के एक हास्पिटल ले जाया गया। इलाज के बाद अब वह अपने घर लौट आए हैं। सूत्रों के मुताबिक कि इंडियन फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति जोनास शनिवार देर रात शूटिंग कर रहे थे जब यह घटना हुई। सूत्रों ने कहा, “निक सेट पर थे जब यह हादसा हुआ” । जोनस रविवार रात घर वापस आ गए थे। इससे पहले भी 28 वर्षीय अमेरिकन स्टार निक को 2018 में मैक्सिको में एक पोस्ट-शो वर्कआउट के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। बता दें निक फिलहाल लॉस एंजेलिस में हैं जबकि उनकी पत्नी, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं। वह पिछले साल के अंत से कई प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वहीं पर हैं। इस बीच, वह द वॉयस पर काम कर रहे हैं और यहां तक कि अपना स्पेसमैन एल्बम भी लॉन्च किया है।



