166 Views

दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्‍यों में स्‍कूल बंद

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्‍यों में लगातार केस बढ़ रहे हैं। इन राज्‍यों सहित केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना की नई लहर के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु ने अनिश्चित काल के लिए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों ने कुछ समय के लिए कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। आमतौर पर फरवरी-मार्च में होने वाली कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं इस साल मई-जून में आयोजित की जानी हैं। फिलहाल स्कूलों के जल्द खुलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top