131 Views

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज सुबह करीब आठ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तर प्रदेश के मेरठ तक भूकंप के झटके मसहूस किए गए। अमेरिका की भूकंप की तीव्रता मापने वाली एजेंसी USGS के अनुसार भूंकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह करीब आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।गौरतलब है कि दिल्ली सिस्मिक जोन 4 में आता हैं और हाल के वर्षों में राजधानी और उसके आसपास के इलाकें में हल्के झटके आते रहे हैं। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में करीब 12 किलोमीटर नीचे था। धरती के अंदर हुई इस हलचल को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महसूस किया। ट्विटर पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना देनी शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में #earthquake टॉप ट्रेंड हो गया। बता दें कि सिस्मिक जोन 5 को भूकंप के लिहाज से सबसे अधिक खतरनाक माना जाता है। साथ ही दिल्ली, पटना, श्रीनगर, कोहिमा, पुड्डुचेरी, गुवाहाटी, गैंगटॉक, शिमला, देहरादून, इंफाल और चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर, लुधियाना, रुड़की सिस्मिक जोन 4 और 5 में आते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर बिहार और अंडमान-निकोबार के कुछ इलाके जोन-5 में शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top