169 Views

थाईलैंड में एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से निकाला 59 फीट लंबा कीड़ा

थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत में एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक 67 साल के शख्स के पेट से 59 फीट का कीड़ा बाहर निकाला है। इसे निकालने के लिए डॉक्‍टरों ने कई घंटे ऑपरेशन किया। मीडिया में आई रिपोर्ट की माने तो वह व्‍यक्ति काफी समय से पेट दर्द बता रहा था और उसे पेट फूलने की समस्‍या भी थी। उसने चैकअप कराया तो पता चला उसके पेट में कीड़ा है। पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि ये कीड़ा शख्स के प्राइवेट पार्ट में मिला, जिसकी लंबाई 18 मीटर से अधिक है। जिसके बाद शख्स को तुरंत इसे निकलवाने की हिदायत दी गई और शख्स इसके लिए तैयार हो गया। इस कीड़े को निकालने के लिए पहले मरीज को दवा दी गई और फिर इसे पीछे के रास्ते से बाहर निकाल लिया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि हमें इसे निकालने में समय लगा क्योंकि यह बहुत लंबा था. फिलहाल मरीज की हालत बेहतर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये कीड़ा कच्चा मांस खाने की वजह से शख्स के पेट में पहुंचा था। यह काफी लंबे समय से उसके पेट में था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top