मॉस्को। तो क्या इस महीने के अंत तक विश्व युद्ध छिड़ सकता है और वह कौन है जिसने यह चेतावनी दी। आई बताते हैं असल में यूक्रेन और रूस की सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ रहा है। पूरे यूरोप में इसे लेकर अलर्ट है। इन सबको देखते हुए एक रूसी सैन्य विश्लेषक ने चेतावनी दी है कि हालात ऐसे ही रहे तो दुनिया को कोरोना संकट के बीच विश्व युद्ध का सामना भी करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस ने हाल ही में विवादित सीमा पर अपने 4,000 सैनिकों को भेजा है। रूसी सेना के इस बड़े मूवमेंट से जहां यूरोप हाई अलर्ट पर हैं, जिससे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। स्वतंत्र रूसी सैन्य विश्लेषक पावेल फेलगेनहर का कहना है कि खतरा तेजी से बढ़ रहा है। भले ही इसके बारे में फिलहाल मीडिया में अधिक चर्चा नहीं हो रही, लेकिन काफी बुरे संकेत दिखाई दे रहे हैं। ये संकट इतना बड़ा है कि अगर विश्व स्तर पर युद्ध नहीं होता है तो भी यूरोप में युद्ध हो सकता है। इस विशलेषक ने ये चेतावनी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस कदम के बाद दी है, जिसमें 4 हजार रूसी सैनिकों को टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों के साथ विवादित क्षेत्र में भेजा गया है।



