139 Views

तीन फीट के अजीम मंसूरी के लिए गाजियाबाद से आया ढाई फीट की रेहाना का रिश्ता

गाजियाबाद। तीन फीट के अजीम मंसूरी अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में है। अभी तक वह अपनी शादी को लेकर परेशान बताए जा रहे थे, लेकिन जल्‍द उनकी यह परेशानी समाप्‍त होने वाली है। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में रहने वाली रेहाना के परिवार ने उनके लिए रिश्‍ता भेजा है। उन्होंने अजीम का रिश्‍ता अपनी बेटी से जोड़ने की बात कही है। रेहाना की लंबाई भी ढाई फुट बताई जा रही है। रेहाना अपने परिवार के साथ शहीद नगर में रहती है। रेहाना की उम्र 25 साल है। रेहाना के पिता के मुताबिक उन्होंने अजीम का वीडियो देखा। इसमें वो शादी की गुहार लगा रहे हैं। रेहाना के पिता इकबाल भी बेटी की शादी करना चाहते थे, मगर लंबाई के कारण ही उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वो इसको लेकर खासा परेशान भी थे। मगर अब उन्हें लग रहा है कि उनकी बेटी की शादी अजीम से हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top