89 Views

डांस रिऐलिटी शो में साथ आ सकते हैं निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा

मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिलेशनशिप अब ऑफिशल हो चुका है। दोनों साथ में हाथ में हाथ डाले दिखाई देते हैं और काफी क्यूट दिखाई देते हैं। खबर है कि दोनों एक रिऐलिटी शो में साथ आने वाले हैं। बता दें कि बीते दिनों उनका रोका हो चुका है और फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। आए दिन निक और प्रियंका से जुड़ी कोई न कोई खबर सुर्खियों में रहती है। अब उनसे जुड़ा लेटेस्ट अपडेट यह है कि वे एक डांस रिऐलिटी शो में दिखाई दे सकते हैं जिसे डायरेक्टर-प्रड्यूसर-कोरियॉग्रफर रेमो डिसूजा जज कर रहे हैं। अगर सबकुछ सही रहता है तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्रिसमस स्पेशल एपिसोड का हिस्सा होंगे। उड़ते-उड़ते खबर यह भी आई है कि निक अपना म्यूजिक सिंगल लेकर आए हैं और इसे शो पर प्रमोट करेंगे। इसमें प्रियंका भी उनका साथ देंगी। अगर दोनों इस पर राजी हो गए तो इस एपिसोड की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इसी बीच खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर में ही शादी प्लान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top