174 Views

टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने की खुदकुशी, पिता मांग रहे हैं न्याय

मुम्बई। टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने खुदकुशी कर ली है। ये घटना 30 जनवरी सुबह की है। पुलिस ने आत्महत्या मामले में केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राहुल ने ये कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल के पिता ने फेसबुक पर बेटे के निधन से जुड़े कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उन्होंने रूपाली कश्यप नाम की महिला को बेटे के सुसाइड के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा, ‘बेटे तेरे साथ क्या हुआ। तू आत्महत्या नहीं कर सकता। तू हमे जीते मार गया। रुपाली कश्यप ने तेरे को मार डाला। हमे न्याय मिले।’ राहुल के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार किया है। साथ ही कहा कि ये मर्डर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राहुल जयपुर के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई के इंस्टिट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की थी। वे मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे, लेकिन अभी तक वे स्ट्रगलिंग एक्टर ही थे।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top