87 Views

झारखंड में दो नाबालिगों से गैंगरेप

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसउपाधीक्षक आशीष कुमार महली ने बताया कि इन लोगों को हिरही हर्रा टोली इलाके में एक पुलिस दल ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब 16 अगस्त को दोनों लड़कियां अपने एक पड़ोसी के साथ हिरही हर्रा टोली इलाके में जा रही थीं। तीनों एक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी हिरही रेलवे पुल के पास उनकी बाइक खराब हो गई। लड़कियों में से एक ने फोन पर अपने दोस्त से मदद मांगी लेकिन मदद के बजाए उसने अपने 11 दोस्तों को मौके पर भेज दिया। वे लड़कियों को एक सुनसान जगह पर ले गए, उनके पड़ोसी को मारपीट कर वहां से भगा दिया।  इसके बाद उन लोगों ने बारी-बारी से लड़कियों से दुष्कर्म किया। यहां तक कि आरोपियों ने पीड़ितों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। लड़कियों के बयान के आधार पर सदर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।  पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के घटना की जांच किए जाने के निर्देश पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया। उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और आशीष कुमार महली इसकी अगुवाई कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों में से एक के घर से मोबाइल बरामद कर लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top