98 Views

जल्द से जल्द बच्चे चाहते हैं प्रियंका और निक: रिपोर्ट्स

मुम्बई इन दिनों अगर किसी कपल की सबसे ज़्यादा चर्चा है तो वह है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। करीब दो महीने पहले प्रियंका और निक ने सगाई की, जिसके बाद जल्द ही उनकी शादी होने के कयास लगाए जाने लगे। अभी प्रियंका और निक की शादी की डेट भी रिवील नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स आने लगी हैं कि दोनों बच्चों को लेकर काफी उतावले हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक सोर्स से यह जानकारी मिली है। इस सोर्स ने यूएस वीकली को बताया कि प्रियंका और निक हमेशा बच्चों को लेकर ही बात करते रहते हैं और इसलिए दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं। दोनों के बीच ज़बरदस्त केमिस्ट्री है और बच्चों के लिए काफी एक्साइडेट हैं।’

बता दें कि प्रियंका और निक ने जुलाई में सगाई की थी, जिसका ऑफिशल अनाउंसमेंट उन्होंने अगस्त में एक रोका सेरिमनी के बाद किया था। इसके बाद निक और प्रियंका साथ में एक चैरिटी इवेंट भी अटेंड किया। प्रियंका और निक आजकल एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं और अक्सर साथ घूमते नज़र आते हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी दोनों फोटोज़ और खूबसरत पलों को शेयर करते रहते हैं। वैसे अब देखना यह होगा कि प्रियंका और निक कब अपनी शादी की अनाउंसमेंट करते हैं क्योंकि पहले कहा जा रहा था कि अक्टूबर में प्रियंका और निक शादी कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top