106 Views

जब धोनी ने खलील अहमद को उठाने दी एशिया कप की ट्रोफी

नई दिल्ली बांग्लादेश को हराकर एशिया कपजीतने के बाद भारतीय टीम की एक तस्वीर काफी दिनों तक छाई रही थी जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम के युवा सदस्य और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने ट्रोफी उठा रखी थी। इस तस्वीर के पीछे की वजह का खुलासा खलील अहमद ने खुद किया है। एक इंटरव्यू में खलील ने बताया कि पूर्व कप्तान धोनी ने रोहित शर्मा को कहा था कि वह खलील को एशिया कप की ट्रोफी उठाने दें। धोनी ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि खलील टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं और यह उनकी डेब्यू सीरीज थी।

खलील अहमद ने बताया कि यह उनके लिए एक यादगार पल बन गया, उनके पास शब्द नहीं थे। ट्रोफी को उठाते वक्त वह काफी भावुक भी हो गए थे। धोनी अक्सर युवा खिलाड़ियों को टिप्स देते भी नजर आ जाते हैं। खलील ने बताया कि धोनी ने उनसे कहा था कि वह पेस मेंटेन करके रखे और गेंद थोड़ी आगे डाले। धोनी की यह टिप खलील के काम भी आई। खलील ने बताया कि धोनी का होना टीम के लिए काफी लकी है। बता दें कि खलील भारत के लिए वनडे खेलने वाले 222वें खिलाड़ी हैं। खलील पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के शागिर्द हैं और उन्होंने ही खलील की प्रतिभा को निखारा है। साथ ही वह भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट में खेल चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top