चीन में फिर लौट रहा है कोरोना वायरस संक्रमण, वुहान में बढ़ने लगे मामले, शुलान शहर में कर दिया गया है लॉकडाउन। वुहान और उत्तरपूर्व जिलिन प्रांत में 24 घंटों में कोरोना के केस गुच्छों में (क्लस्टर केसेज) मिलने के बाद से चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन की चिंता बढ़ गई है। इमर्जेंसी रेस्पॉंस लेवल को ‘लो’ से बढ़ाकर ‘मीडियम’ कर दिया गया। एनएचसी ने सोमवार को कहा कि रविवार को इसे चाइनीज मेनलैंड में 17 नए केस मिले हैं। शंघाई डिज़्नी लैंड आज जनता के लिए खोल दिया गया। लेकिन फ़िज़िकल डिस्तनसिंग के नियमों के साथ। इस पार्क में आने वालों लोगों की संख्या सीमित रखी गयी है और कुछ अट्रैक्शंज़ को बंद रखा गया है।


