180 Views

ग्लेन मैक्सवेल ने मुश्किल पिच पर बेहतरीन पारी खेली: आरोन फिंच

विशाखापत्तनम। पहले टी-20 मैच में भारत को तीन विकेट से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने अपने विस्फोट बल्लेबाज ग्लैन मैक्सवेल की तारीफ की है। ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल (56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर रविवार को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 रोमांचक मैच में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। फिंच ने मैच के बाद कहा, ‘जब बुमराह को स्विंग को मिलती है तो रन बनाना मुश्किल होता है, लेकिन रन आउट से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिला। नाथन विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल में भी लगातार अच्छा करते आ रहे हैं।
उन्होंने मैक्सी की तारीफ करते हुए कहा- मैक्सवेल ने एक ऐसी पिच पर बेहतरीन पारी खेली, जो बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल थी। बता दें कि पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट 126 रन बनाए थे। जवाब में मेहमान टीम ने आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। यह ओवर उमेश यादव करने आए। उनके सामने ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज जे. रिचर्डसन (नाबाद 7) और पैट कमिंस (नाबाद 7) थे। इन दोनों ने उमेश पर एक एक चौका लगाया। कमिंस ने 5वीं गेंद चार रन के लिए भेजी और अंतिम गेंद पर दो रन लेकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 127 रन पर पहुंचा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top