161 Views

गलवान में पीछे हटा चीन, भारत ने जारी की वीडियो

भारत. भारत में लद्दाख के विवादित इलाके से चीन पीछे हट गया है। भारतीय सेना की ओर से इसकी एक वीडियो भी जारी की गई है। वहीं इसे भारत की कूटनीतिक जीत भी बताया जा रहा है। इस वीडियों में दिख रहा है कि चीन के टैंक फिंगर 8 की ओर लौट रहे हैं। भारतीय सेना भी अपनी पोस्ट पर लौट रही है। 24 जनवरी को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच बातचीत में सहमति बनी थी।

लोकल कमांडर्स मीटिंग के बाद सहमति
दोनों देशों की सेनाएं इस जगह पर पड़ाव डाले हुई थी। जब बुधवार को दोनों देशों की सेनाओं ने पीछे हटना शुरू किया तो इससे पहले भारत और चीन की सेना के लोकल कमांडर्स की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे से दोनों देशों ने अपने टैंकों को पीछे करना शुरू किया।
बड़ी संख्या में तैनात हो गए थे टैंक: यदि हम बात करें कि यहां पर क्या हालात थे तो बताया जा रहा है कि दोनों देशों ने दक्षिणी किनारे पर बड़ी संख्या में टैंकों की तैनाती की थी। बुधवार को टैंकों के साथ ही कॉम्बेट वाहनों को भी पीछे हटाना शुरू किया गया। हालांकि टैंक एक तय दूरी तक पीछे हुए हैं. यही नहीं दोनों देशों की सेनाएं फिजिकल जांच के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन भी करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top