इन दिनों प्रियंका चोपडा अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने इसमें जिस तरह खुलासा किया है, सच में इससे जुड़े लोगों को डर लगना लाजमयी है। इस किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि एक डायरेक्टर एक सिडक्टिव सॉन्ग में उन्हें अपने सारे कपड़े उतारने के लिए कहा था। जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया। बाद में वह डायरेक्टर काफी परेशान था और उनसे मिलने के लिए गया, इसके बाद सलमान खान ने इसमें हस्तक्षेप कर मामला निपटाया। ऐसे खुलासों के बाद यह किताब काफी चर्चाओं में हैं। इस किताब में उन्होंने अपने जीवन के खास और अलग पहलुओं के साथ-साथ फिल्मों और कलाकारों से जुड़ी बातों को लिखा है। उन्होंने अपनी किताब में बॉलीवुड में व्याप्त ‘पितृसत्ता और फेवरिटिज्म’ की पोल खोली है। इस राजफाश करने के साथ साथ इस किताब में प्रियंका ने भारत के छोटे शहर से हॉलीवुड तक के सफर को याद किया है। इस किताब में अच्छे और बुरे दोनों अनुभवों को भी साझा किया है।



