173 Views

क्रूड ऑयल के इंपोर्ट में कैनेडा और अमेरिका का हिस्सा बढ़ा

टोरंटो: हाल ही में क्रूड ऑयल के इंपोर्ट में कैनेडा और अमेरिका का हिस्सा बढ़ गया। ताजे आंकड़ों पर नजर डालें तो अब यह इंपोर्ट बढ़कर रिकॉर्ड 11% पर पहुंच गया। उधर जनवरी में खाड़ी देशों और साउथ अमेरिका से क्रूड का इंपोर्ट घटा था। कैनेडा और अमेरिका से क्रूड का इंपोर्ट दिसंबर की अपेक्षा दो गुना हो गया है। आंकडे़ बताते हैं कि कनाडा से रोजाना 142,000 बैरल जबकि अमेरिका से 367,000 बैरल आया। अमेरिका यूनाटेड अरब अमीरात के बाद भारत का चौथा सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर हो गया है।
उधर भारत में पिछले महीने लगभग 48 लाख बैरल क्रूड का इंपोर्ट हुआ। भारत क्रूड इंपोर्ट और कंज्यूम करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहां की जरूरत का 80% से ज्यादा क्रूड बाहर से आता है जिसमें बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों का होता है।
जनवरी में खाड़ी देशों से क्रूड का इंपोर्ट आठ महीने के निचले स्तर 61% पर आ गया। इसकी वजह इराक और सऊदी अरब की सप्लाई में कमी रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top