नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के साथ ही सख्ती बढ़ गई है। कई शहरों, राज्यों में रात्रि प्रतिबंध लग चुके हैं। ऐसे में संपूर्ण लॉकडाउन का खतरा भी लोगों को सता रहा है। ऐसे में भारत के हरियाणा जैसे राज्यों में सबसे पहले पलायन की तस्वीरे सामने आ रही है। राजमार्ग पर जहां बसों में मजदूर तबके लोग अपने घरों को लौटने की जल्दी में दिखे, वहीं कुछ जगहों पर सड़कों पर अपने गंतव्य को लौटते हुए नजर आए। हरियाणा के सोनीपत में घर वापस जाने वालों की राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन लगी है। वहीं बसों से जाने वालों में मारामारी है। मजदूरों का यह पलायन उद्योगों के सामने परेशान खड़ा कर सकता है। रोना के कारण जब पिछले साल लॉकडाऊन की घोषणा हुई तो यातायात अचानक बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को झेलनी पड़ी थी। मजदूरों के लिए जब खाने की परेशानी हुई तो वह पैदल ही घर को निकल पड़े और सैंकड़ों किमी पैदल चलकर किसी तरह अपने घर पहुंचे थे।जिसके बाद फैक्टरी शुरू हुई तो मजदूर काफी मशक्कत के बाद वापस लौटे थे। लेकिन अब दोबारा से कोरोना के मामले बढ़ने पर सख्ती शुरू हुई तो प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन के भय से पलायन शुरू कर दिया है।



