139 Views

कोर्ट का फैसला, रोजर्स कंपनी को ग्राहकों को देना पड़ सकता हर्जाना

कैनेडा. रोजर्स को अपने हरेक ग्राहक को तीन सौ डॉलर का भुगतान करना पड़ सकता है। यदि आपकों को भी अनुबंध से बाहर आने के लिए प्रारंभिक और समाप्ति शुल्क देना पड़ा है या मजबूर किया गया है और आपका प्रदाता उस समय रोजर्स था तो आपको यह शुल्क मिल सकता है.
एक कनाडाई जज द्वारा बिग तीन टेलीकॉम के खिलाफ एक मुकदमें में फैसले के कारण आपको यह धनराशि मिल सकती है. लगभग 80,000 पूर्व रोजर्स ग्राहकों इसके लिए पात्र माना जा रहा है. 2008 फरवरी और जून से 2013 के बीच कंपनी द्वारा इनसे शुल्क मांगा गया था, अब इन्हें यह धनराशि प्रतिपूर्ति के रूप में मिल सकती है. यदि कुल धनराशि पर नजर डालें तो यह करीब आठ मिलियन डॉलर तक हो सकती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top