135 Views

कोरोना के कारण अस्‍पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर

मुंबई। मशहूर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कोरोना संक्रमण के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुलकर ने यह जानकारी ट्वीट करके अपने प्रशंसकों को दी है। ट्वीट में बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर वह अस्‍पताल में भर्ती हुए हैं। कुछ समय पहले ही उन्‍हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और पहले उन्‍हें घर में ही एकांतवास में रखा गया था। सचिन ने ट्वीट में कहा है कि मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। इसके अलावा उन्‍होंने 2011 विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इंडिया लीजेंड्स को वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज जीती थी। वह इसमें इंडिया लीजेंड्स के कप्तान थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top