151 Views

कोरोना की उत्पत्ति का जबाव ढूंढनेचीन के वुहान पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम

भारत. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम कोरोना की बुधवार को वुहान पहुंची. वहां उस लैब का दौरान किया, जहां से कोरोना की उत्पत्ति होने के शुरूआती दावे किए गए थे. टीम के एक सदस्य ने कहा कि उनका उद्देश्य अनुसंधान केंद्र के प्रमुख कर्मचारियों से मुलाकात करने और अहम मुद्दों पर उनसे जानकारी लेना है। साथ ही कहा जा रहा है कि वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई और वह कहां से फैला, इस पर आंकड़े जुटाने और खोज के लिए चीन पहुंचे डब्ल्यूएचओ के दल का वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी का दौरा उसके अभियान का मुख्य बिंदु है। डब्ल्यूएचओ के दल में 10 देशों से विशेषज्ञ शामिल हैं। दल ने दो सप्ताह पृथक-वास में रहने के बाद अस्पतालों, अनुसंधान संस्थानों और मांस की बिक्री के लिए पारंपरिक बाजार का दौरा किया।
जापानी प्रसारक टीबीएस द्वारा प्रसारित फुटेज के मुताबिक, प्राणीविज्ञानी और दल के सदस्य पीटर दासजक ने कहा कि हम यहां सभी प्रमुख लोगों से मुलाकात करने और उनसे वे महत्वपूर्ण सवाल पूछने की मंशा रखते हैं जिन्हेंं पूछे जाने की जरूरत है.
उधर चीन ने वुहान से कोरोना वायरस के प्रसार की संभावना से न सिर्फ साफ इनकार किया है बल्कि उसका कहना है कि वायरस कहीं और से फैला या बाहर से आयातित प्रशीतित समुद्री उत्पादों के पैकेट से देश में आया है। चीन के इस तर्क को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों एवं एजेंसियों ने बार-बार खारिज किया है।

वायरस पर शोध के लिए बनी थी लैब
वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी चीन की शीर्ष विषाणु अनुसंधान प्रयोगशालाओं में से एक है। वर्ष 2003 में सिवियर एक्यूट रेस्पीरेटोरी सिंड्रोम (सार्स) महामारी के बाद चमगादड़ से फैलने वाले कोरोना वायरस पर आनुवंशिक सूचना के संग्रह के लिए इस संस्थान का निर्माण किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top