162 Views

कोरोना एंटीबॉडी के साथ दुनिया में पहली बच्ची का जन्म

वाशिंगटन: कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी के साथ दुनिया की पहली बच्ची का जन्म हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस महिला ने कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी के साथ बच्ची को जन्म दिया है। महिला को गर्भावस्था के दौरान ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। इस बच्ची में कोरोना वायरस के खिलाफ यह एंटीबॉडी कैसे काम करेगी, इस पर शोध होना शेष है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक इस महिला को 36 माह के गर्भ के दौरान मॉडर्ना की वैक्सीन की पहली खुराक मिली थी। मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लेने के तीन सप्ताह बाद इस महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य और तंदरुस्त लड़की को जन्म दिया है। बच्‍ची का जन्‍म के बाद ब्‍लड सैंपल लिया था। इसकी जांच के बाद एंटीबॉडी का पता चला। अमेरिका के फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी के रिसर्च में शामिल दो बाल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर पॉल गिलबर्ट और चाड रुडनिक ने कहा कि ये कोरोना एंटी बॉडीज दुनिया का पहला दर्ज उदाहरण है, जो खुराक इस्तेमाल करने वाली मां से बच्ची तक ट्रांसफर हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top