292 Views

कोच रिकी पोंटिंग बोले, यह भारतीय खिलाड़ी नहीं मानता बात

मुंबई। दिल्ली कैपिटल्‍स टीम अब फिर चर्चाओं में है। इस बार कोच रिकी पोटिंग को लेकर चर्चा हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने युवा ओपनर पृथ्वी शॉ को लेकर बताया कि पृथ्वी उनकी बात को नहीं मानते। पिछले सत्र में जब पृथ्वी शॉ खराब दौर से गुजर रहे थे तो उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से इन्कार कर दिया। पोंटिंग ने साथ ही उम्मीद जताई कि इस प्रतिभावान बल्लेबाज ने आगामी प्रतियोगिता से पहले बेहतरी के लिए अपनी ट्रेनिंग आदतों में सुधार किया होगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स में पिछले दो सत्र से 21 साल के पृथ्वी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने याद किया कि पिछले सत्र में दो अर्धशतक जड़ने के बाद पृथ्वी जब खराब दौर से गुजरे तो उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से ही इन्कार कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top