ओंटेरीयो की स्वास्थ्य मंत्री क्रिस्टीन एलियट ने कहा कि वृद्धाश्रमों में कोविड १९ होने वाली मौतों का रिव्यू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ओंटेरीयो ने आज़ १ दिन में कोविद १९ के १५ हज़ार टेस्ट पूरे करने के लक्ष्य को हासिल कर लिया। प्रिमियेर डग फ़ोर्ड ने कहा है कि कॉटिज में जाने वाले लोगों को फ़िज़िकल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए अनावश्यक मिलने और यात्रा से अभी परहेज़ करने की ज़रूरत है।


