टोरंटो। कैनेडा में सभी वॉलमार्ट स्थाई रूप से बंद हो सकते हैं। इसके लिए गत 15 मार्च को मिसिसागा स्थित सभी वालमार्ट स्टोरों को स्थाई रुप से बंद करने की घोषणा कर दी गई हैं। उधर वालमार्ट कैनेडा सूत्रों के अनुसार देश के प्रमुख छ: वालमार्ट जल्द ही पूरी तरह बंद हो जाएंगे। कंपनी के अनुसार देश के विभिन्न वालमार्ट स्टोरों में मालटन के वेस्टवूड स्कावयर, दो ओंटेरियो के वालमार्ट व अन्य प्रमुख शहरों में बने वालमार्टस भी सुनिश्चित रुप से बंद होंगे। नेटवर्क अपने सभी उपभोक्ताओं को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं और आगामी बंदी भी योजना के अनुसार होगी। कंपनी इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर चुकी है। हालांकि कंपनी अपने ग्राहकों को कोई परेशानी न हो, इसका समाधान भी तलाश रही है और योजना बनाकर यह बंदी कार्यक्रम किया जाएगा। सभी लोगों से अपनी भी कर दी गई है कि अपना लेनदेन पूरा कर लें। ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पडे़। वालमार्ट कैनेडा के सीईओ और अध्यक्ष हॉरसियो बारबेटियो ने कहा कि आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए नए विकास के लिए पुराने संसाधनों को बंद करना पड़ता हैं। इसलिए यह निर्णय लिया है। और अधिक आधुनिक होकर वापिसी की जाएगी।



