173 Views

केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में राम मंदिर दर्शन यात्रा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। जब यह मंदिर बन जाएगा तो दिल्ली के सभी बुजुर्गों को निशुल्‍क अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कराएंगे। केजरीवाल ने खुद को भगवान राम और हनुमान का भक्त बताया। आगे कहा कि हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित होकर 10 सिद्धांतों का पालन करते आ रहे हैं। प्रभु श्रीराम हम सबके अराध्य हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर हनुमान जी का भक्त हूं और हनुमान जी श्रीराम जी के भक्त हैं, मैं दोनों का भक्त हूं। प्रभु श्रीराम अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब लोग सुखी थे, किसी को किसी प्रकार का दुख नहीं था, इसलिए उसे रामराज्य कहा गया। राम राज्य एक अवधारणा है। राम राज्य की उसी अवधारणा को दिल्ली में साफ-सुथरी नीयत से लागू करने के लिए पिछले छह साल से हम प्रयासरत हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top