133 Views

कृष पर तीखा प्रहार कर कंगना ने कहा, अपना टाइम आ गया

मुम्बई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और उससे जुड़े विवादों को लेकर खबरों में बनी हैं। ‘NTR’ की बायॉपिक को पूरा करने के चक्कर में ही ‘मणिकर्णिका’ के निर्देशक कृष ने फिल्म को जल्दबाजी में पूरा कर चले गए थे। बाद में कंगना ने खुद ही ‘मणिकर्णिका’ को अपने ढंग से निर्देशित किया था। कृष के निर्देशन में तैयार हुई ‘NTR’ की बायॉपिक 22 फरवरी को रिलीज़ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस की कमाई के मामले में फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतरी। ऐसा लगता है कंगना बड़ी बेसब्री से कृष की इस फिल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रही थीं क्योंकि जैसे ही ‘NTR’ की यह बायॉपिक रिलीज़ हुई, वैसे ही वीकंड के तुरंत बाद कंगना ने एक बातचीत में कृष पर तीखा वार करते हुए कहा, ‘मैंने सुना है कि कृष के निर्देशन में बनी ‘NTR’ की बायॉपिक की कमाई शून्य हुई है। ऐसा होना किसी ऐक्टर के करियर के लिए खराब है। मुझे तो बालाकृष्ण सर के लिए अच्छा नहीं लग रहा है, जिन्होंने कृष पर भरोसा कर, अपना बहुत कुछ दांव पर लगा दिया।’
कंगना आगे कहती हैं, ‘अब मेरे लिए तो उन लोगों पर सवाल करने का समय है, जिन लोगों ने फिल्म मणिकर्णिका बनाते समय मुझ पर अटैक कर मुझे परेशान किया था और कृष का साथ दिया था। मैंने गंभीर हालात में मणिकर्णिका की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली थी। यह कितनी शर्मनाक बात थी कि कृष और उनके साथ एक शहीद की सराहनीय फिल्म को बर्बाद करने में जुटे हुए थे। ईमानदारी से कहूं तो मैं इन पर शर्मिंदा हूं। हमारे स्वत्रंता सेनानियों ने इन मुर्खों के लिए अपना बलिदान कर दिया।’ कंगना इन दिनों भोपाल में अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग कर रही हैं, लेकिन समय मिलने पर वह अपने दुश्मनों प्रहार करने का नहीं छोड़ती हैं। वैसे भी कंगना ने ऐलान कर दिया था कि अब वह उन सभी लोगों की वाट लगा देंगी, जिन्होंने भी उन्हें परेशान किया है। कंगना की एक और फिल्म ‘मेंटल है क्या’ तैयार है। इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं, फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top