नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के लिटिल चैम्पियन तैमूर अली खान एक बार फिर से अपनी क्यूट हरकतों की वजह से लाइमलाइट में हैं। इन दिनों जहां देशभर में गणेशोत्सव की धूम है ऐसे में तैमूर भला कहां पीछे रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है जिसमें वह अपने मम्मी-पापा के साथ अपने मामा के घर पर बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। तैमूर अपने मामा के घर पर काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने भगवान के दर्शन के लिए कुर्ता-पायजामा पहन कर ट्रेडिशनल लुक अपना रखा है। नन्हें से तैमूर का यह लुक इंटरनेट पर छा गया है। तैमूर की ये तस्वीरें और वीडियो उनके मामा अरमान जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में इन्हों ने अपने मम्मी-डैडी तक को मात दे डाली है। इन शेयर किए गए वीडियो में तैमूर अली खान किसी खिलौने से खेलते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि तैमूर इन दिनों प्ले स्कूल जाने लगे हैं जिसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर को भी अपनी फोटो के लिए पोज देना अच्छा लगता है। कई बार तो वह कैमरे को देख कर जोरदार स्माइल भी दे देते हैं। तैमूर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार किड हैं। इस दिसंबर तैमूर पूरे 2 साल के हो जाएंगे।
