131 Views

किस बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी

मुम्बई। बॉलिवुड अभिनेता अनिल कपूर को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। 62 वर्ष के अनिल कपूर अपनी उम्र से बहुत हम के दिखाई देते हैं। यही वजह है कि हर स्टेज में अनिल कपूर को लोग सबसे पहले यही पूछते हैं कि इस सदाबहार जवानी और फिटनेस का राज़ क्या है। अनिल हर बार यही जवाब देते हैं कि उनके इस फिटनेस का राज़ है, हर समय खुश रहना और किसी तरह की कोई चिंता न करना। लेकिन अब लगता है कि अनिल कपूर के इस फिटनेस को किसी की बुरी नजर लग गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने खुलासा किया कि वहकैल्सफकेशन ऑफ शोल्डर की तकलीफ से जूझ रहे हैं। अनिल बताते हैं कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से उनका कंधा पत्थर जैसा होता जा रहा है। अनिल कपूर ने अपनी इस बीमारी के बारे में हाल ही में एक टीवी शो के लॉन्च के दौरान जिक्र करते हुए कहा था कि वह हेल्थ की समस्या से गुजर रहे हैं, लेकिन स्टेज पर आते ही जब खुद के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते हैं तो अपनी तकलीफ भूल जाते हैं।
अनिल कपूर ने यह भी बताया कि इस बीमारी के इलाज के लिए वह अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं। कैल्सफकेशन ऑफ शोल्डर होने की वजह बताते हुए अनिल ने कहा कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्सियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। यह बीमारी और ना बढ़े, इसलिए अनिल कपूर जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं। अनिल बताते हैं कि फिल्मों में लगातार स्टंट करने के कारण उनका कंधा खराब हुआ है, वह अधिकतर स्टंट खुद करते थे, लेकिन इस बीमारी के बाद स्टंट करना मुश्किल हो गया है। अनिल इन दिनों डॉक्टर की सलाह मानकर अपने कंधे का पूरा ख्याल रख रहे हैं, वह लगातार जर्मनी के डॉक्टर के टच में हैं। अनिल कपूर इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव, सोनम कपूर, जूही चावला, बृजेन्द्र काला, सीमा पाहवा और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं। फिल्म के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को संगीत से सजाया है रोचक कोहली और उनकी टीम ने। फॉक्स स्टार स्टूडियो और विधु विनोद चोपड़ा फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ अगले महीने 1 फरवरी 2019 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top