293 Views

किम से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जताई परमाणु वार्ता सफल रहने की उम्मीद

हनोई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार को मुलाकात की। यह पिछले एक साल के भीतर दोनों की दूसरी मुलाकात है। यह मुलाकात 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद ट्रंप ने यह अनुमान जताया कि पूर्णतावादी राष्ट्र के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता बेहद सफल रहेगी। बता दें कि इससे पहले दोनों ने पिछले साल जून में सिंगापुर में पहली बार मुलाकात की थी। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के बाद वे फिर डिनर पर मिलेंगे। अगले दौर की मुलाकात फिर गुरुवार को होगी। उधर, चीन ने दोनों की मुलाकात का स्वागत किया। विदेश ममंत्री वांग यी ने कहा कि ट्रंप और किम की वार्ता परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए और कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाए रखने के लिहाज से अहम कदम साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top