191 Views

काबुल में स्‍कूल के बाहर बड़ा विस्‍फोट, 40 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी इलाके में एक लड़कियों के एक स्कूल के पास बड़ा बम विस्‍फोट हो गया। इस विस्फोट में 40 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में अधिकांश बच्‍चे हैं, जिनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच है। उधर तालिबान ने इस हमले की निंदा करते हुए अपना हाथ होने से इन्‍कार कर दिया। उधर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन के अनुसार घटना की जांच शुरू हो गई है। मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। जिस इलाके में यह विस्फोट हुआ है उसमें इलाके में बड़ी संख्या में शिया मुसलमान रहते हैं। इस लिहाज से शक आतंकी संगठन आइएस पर भी जा रहा है। अफगानिस्तान में पैर जमाने के लिए आइएस ने हाल के वर्षो में इस तरह की कई सनसनीखेज वारदात की हैं। जिस स्कूल के नजदीक विस्फोट हुआ है उसका नाम सैयद अल-शाहदा स्कूल है। इस स्कूल की इमारत को भी विस्फोट से नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top